सपनों के से दिन प्रश्नोत्तर प्रश्न 7. अपने छात्र जीवन में स्कूल से छुट्टियों में मिले काम को पूरा करने के लिए क्या-क्या योजनाएँ बनाया करता था और उसे पूरा न कर पाने की स्थिति में किसकी भाँति 'बहादुर' बनने की कल्पना किया करता था? उत्तर:- लेखक के स्कूल में नया सत्र प्रारंभ होता, तब एक डेढ़ महीने की पढ़ाई के बाद गर्मियों की छुट्टियां हो जाती थीं। उन छुट्टियों में करने के लिए जो गृहकार्य मिलता, लेखक उसे पूरा करने के लिए मन-ही-मन एक समय सारणी या योजना तैयार करता। जैसे, वह सोचता कि प्रतिदिन गणित के बीस सवाल हल कर लूंँगा। लेकिन खेल-कूद में समय कब बीत जाता, लेखक को पता ही न चलता। लगता, जैसे दिन छोटे हो गए हों और सूरज दोपहर में ही जाकर छिप गया हो। धीरे-धीरे छुट्टियाँ समाप्त होने लगतीं और स्कूल का कार्य न हो पाता, तो उस समय लेखक 'ओमा' की तरह बहादुर बनने की कल्पना किया करता। ओमा का कद ठिगना था, सिर हांडी जितना बड़ा था। उसके बंदरिया जैसे मुख पर नारियल की तरह गोल-गोल आंखें थीं। और वह स्कूल का काम करने की बजाए अध्यापकों से पिटना 'सस्ता सौदा' समझता था। लेखक भी ऐसा ही सोचने लगत...