सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Answer key, Annual paper-2, Class-8, 2022-23

उत्तर-प्रपत्र 

वार्षिक परीक्षा 2022-23

विषय-हिंदी

कक्षा-आठ

समय-3 घंटे पूर्णांक-80

निर्देश-1. संपूर्ण प्रश्न पत्र क, ख, ग एवं घ चार खण्डों में विभाजित है। 

        2. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

3. सभी प्रश्नों को क्रम से हल करने का प्रयास करें।

खण्ड ‘क’ (अपठित भाग)

प्रश्न-1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-   (5×1=5)

(क) त्योहार धार्मिक दृष्टि से, किसी ऐतिहासिक पौराणिक घटना-प्रसंग को स्मरण करने अथवा उससे प्रेरणा लेने के लिए तथा फ़सल की कटाई एवं खलिहानों के भरने की खुशी में मनाए जाते हैं। 

(ख) हम राष्ट्रीय पर्व इसलिए मनाते हैं, क्योंकि ये पर्व हममें देशभक्ति और त्याग, बलिदान की भावना जगाते हैं।

(ग) त्योहार जन-मानस में नया उल्लास जगाते हैं। 

(घ) ऋतु परिवर्तन के कारण मनाए जाने वाले त्योहार हमें प्रकृति के निकट ले जाते हैं।  

(ङ) शीर्षक -1-त्योहारों का महत्त्व    2-त्योहार मनाने के कारण, या अन्य कोई सटीक शीर्षक

प्रश्न-2. निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-   (5×1=5)

(क) माँ यह जानने के लिए अपनी लड़की को अपने पास बुला रही है कि वह भविष्य में क्या बनना चाहती है, कहाँ रहना चाहती है।  

(ख) लड़की के जीवन का उद्देश्य है कि वह सबकी रक्षा करने के लिए सेना में जाना चाहती है, जहाज़ उड़ाकर, तोप चलाकर दुनिया को चैंकाना चाहती है।

(ग) जो लोग देश की खातिर मरते हैं, वही अमर हो पाते हैं।

(घ) लड़की के सेना में जाने की बात पर माँ को यह चिंता सता रही है कि वह लड़कों की तरह कैसे रह पाएगी, कैसे दुश्मन से लड़ पाएगी।

(ङ) लड़की यह कहकर अपनी माँ की चिंता दूर करना चाहती है कि मैं लड़कों से भी बढ़कर हूँ, इसलिए मुझ पर विश्वास रखो।

खण्ड ‘ख’ (व्याकरण भाग)

प्रश्न-3. (क) दिए गए शब्दों से उपसर्ग तथा मूल शब्द अलग करके लिखिए- (2×1=2)

1-वि+शेष 2-सम्+मान

(ख) निम्नलिखित शब्दों से मूल शब्द तथा प्रत्यय अलग करके लिखिए- (2×1=2)

1-भारत+ईय 2-बन+आवट

प्रश्न-4. (क) निम्नलिखित वाक्यों में उचित स्थानों पर विराम चिह्नों का प्रयोग करते हुए वाक्यों को पुनः लिखिए-                                              (2×1=2)

1-बालक घर आकर, खा-पीकर सो गया।

2-वाह! तुमने तो कमाल ही कर दिया।

(ख) दिए गए अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए                                                            (4×.5=2)

1-मैंने अपने को/स्वयं को सुधार लिया है।

2-तुम्हारी बातें सुनते-सुनते मैं बोर हो गया। 

3-जबसे शादी हुई मेरी तकदीर फूट गई।

4-आज का अवकाश देने की कृपा करें।  

प्रश्न-5. (क) दिए गए समास विग्रह से समस्त-पद बनाइए और समास का नाम भी लिखिए- (1×1=1)

1-घुड़सवार-तत्पुरुष

(ख) दिए गए शब्दों का समास विग्रह कीजिए और समास का नाम भी लिखिए- (2×1=2)

1-शक्ति के अनुसार-अव्ययीभाव

2-नौ ग्रहों का समूह-द्विगु

(ग) निम्नलिखित में से किन्हीं तीन लोकोक्तियों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए-   (3×1=3)

1-परिश्रम अधिक, परिणाम छोटा

2-अपना हाथ जगन्नाथ

3-कोयले की दलाली में हाथ काला       

4-अब पछताए होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गईं खेत

प्रश्न-6. (क) रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद पहचानकर लिखिए- (1×1=1)

1-सरल

(ख) दिए गए वाक्यों का निर्देशानुसार रूप परिवर्तित करके वाक्यों को पुनः लिखिए-                (2×1=2)

1-बालक पढ़े और घर चले गए। (संयुक्त वाक्य में)  

2-क्योंकि बालक थक गया था इसलिए जल्दी सो गया। (मिश्रित वाक्य में)  

(ग) दिए गए शब्दों की संधि कीजिए-   (2×1=2) 

1-शब्दार्थ

2-महेश्वर

(घ) निम्नलिखित में से किसी एक शब्द की संधि-विच्छेद कीजिए- (1×1=1) 

1-अति+उत्तम 2-एक+एक

खण्ड‘ग’ (पाठ्य पुस्तकें)

प्रश्न-7. निम्नलिखित में से किन्हीं आठ शब्दों के अर्थ लिखिए-                                              (8×.5=4)

1-हुलस-प्रसन्नता, उमंग

2-जोटी-जोड़ी

3-पैतृक-पिता का, पुश्तैनी

4-मुँडेर

5-घिसी-पिटी

6-मझाया-बीच में

7-किरदार

8-बैरी-दुश्मन

9-लथपथ

10-साँसत

प्रश्न-8. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए-                                        (2+2+2=6) (क)-जब पहली बोलती फ़िल्म प्रदर्शित हुई तो उसके पोस्टरों पर कौन-से वाक्य छापे गए थे? उस फ़िल्म में कितने चेहरे थे? स्पष्ट कीजिए। 

(ख)-अंग्रेज़ के सामने बिलवासी जी ने झाऊलाल को पहचानने तक से क्यों इनकार कर दिया था? आपके विचार से बिलवासी जी ऐसा अजीब व्यवहार क्यों कर रहे थे? स्पष्ट कीजिए। 

(ग)-वस्तु विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है?

(घ)-हाइड्रोजन और आॅक्सीजन को पानी ने अपना पूर्वज/पुरखा क्यों कहा?

प्रश्न-9. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए-    (2+2+2=6)

(क)-‘‘यह सबसे कठिन समय नहीं है?’’-यह बताने के लिए कविता में कौन-कौन से तर्क प्रस्तुत किए गए हैं? स्पष्ट कीजिए। 

(ख)-बालक श्रीक्ष्ण किस लोभ के कारण दूध पीने के लिए तैयार हुए?

(ग)-अपने गाँव लौटकर जब सुदामा अपनी झोंपड़ी नहीं खोज पाए, तब उनके मन में क्या-क्या विचार आए? कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

(घ) ‘तलवार का महत्त्व होता है, म्यान का नहीं’-इस उदाहरण से कबीर यह कहना चाहते हैं कि जिस तरह व्यक्ति तलवार खरीदते समय उसकी म्यान की सुंदरता नहीं देखता बल्कि तलवार की धार देखता है और उसी के आधार पर उसका दाम तय करता है, उसी प्रकार किसी ज्ञानी व्यक्ति का ज्ञान देखकर उसका सम्मान करना चाहिए, उसकी जाति के आधार पर नहीं। 

प्रश्न-10. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (2.5+2.5=5)

(क)-टोपी बनवाने के लिए गवरइया किस-किस के पास गई? टोपी बनने तक के एक-एक कार्य को लिखें?

(ख)-प्रारंभ में साइकिल आंदोलन को चलाने में कौन-कौन सी बाधा आईं?

(ग)-द्वारका से खाली हाथ लौटते समय सुदामा मार्ग में क्या-क्या सोचते जा रहे थे, वह क्ष्ण के व्यवहार से क्यों खीझ रहे थे? सुदामा के मन की दुविधा को अपने शब्दों में प्रकट कीजिए।  

प्रश्न-11. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए-    (2+2=4)

(क)- अशफ़ाक उल्ला खाँ के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?

(ख)-विक्रमजीत ने अपने गुरु को गुरु-दक्षिणा में शास्त्रार्थ में जीते गए राज्य के दस्तावेज दिए।

(ग)-दण्ड की बात सुनकर भी किसान भयभीत क्यों नहीं था?

खण्ड ‘घ’ (लेखन भाग)

प्रश्न-12. दिए गए विषयों में से किसी एक पर पत्र लिखिए-                                          5

आपका टेलीफोन दो सप्ताह से खराब है। इसकी शिकायत करते हुए किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

अथवा

अपने छोटे भाई को परीक्षा की तैयारी के विषय में कुछ आवश्यक सुझाव देते हुए पत्र लिखिए। 

प्रश्न-13. दिए गए अनुच्छेदों में से किसी एक विषय पर लगभग 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए- 5

1-ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोय

2-साहस ही सफलता का मूल मंत्र है

3-पर्यावरण प्रदूषण: कारण एवं बचाव के उपाय

प्रश्न-14. नीचे दिए गए चित्र को ध्यानपूर्वक देखकर 25-30 शब्दों में चित्र वर्णन कीजिए। वर्णन चित्र से संबंधित होना चाहिए।                                     5 5प्रश्न-15. साइकिल कंपनी की ओर से साइकिल की बिक्री बढ़ाने हेतु एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिये 5

प्रश्न-16. आपको अपने लिए एक नई साइकिल खरीदनी है। इसे लेकर आपके और आपके पिताजी के बीच हुई बातचीत को संवाद के रूप में लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए।  5

-------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Important tips for Hindi board exams

हिंदी  परीक्षा में लाने हैं अच्छे अंक,  तो अपनाएँ ये बातें  यहाँ इस लेख में दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा-पूर्व की तैयारी से लेकर परीक्षा देने तक के बीच आने वाल प्रत्येक प्रश्नों एवं शंकाओं का संपूर्ण निवारण किया गया है। आइए, इन सलाह और टिप्स को अपनाएँ और बोर्ड की हिंदी परीक्षा में अच्छे अंक लाएँ। हिंदी परीक्षा से संबंधित प्रश्न, जो परीक्षार्थियों के मन में अकसर उठते हैं - हिंदी परीक्षा और हिंदी प्रश्न-पत्रों को लेकर परीक्षार्थियों के मन में अकसर कुछ प्रश्न उमड़ते रहते हैं, तो हम यहाँ उनके प्रश्नों का समाधान करने का प्रयत्न कर रहे हैं। यदि इन प्रश्नों के अलावा भी किसी अन्य प्रश्न का उत्तर जानने की इच्छा हो तो आप कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं। तो आइए, देखते हैं कि वे प्रश्न कौन-से हैं? प्रश्न 1-क्या पुनरावृति अभ्यास करते समय उत्तरों को लिखकर देखना आवश्यक है: जी हाँ, आपको चाहिए कि किसी भी अच्छे मॉडल पेपर या अभ्यास प्रश्न पत्र में से किन्हीं पाँच प्रश्नपत्रों को पूरा लिखकर हल करें, क्योंकि कई बार लिखने का अभ्यास कम होने से प्रश्न-पत्र छूटने की संभावना

Bade bhai sahab (questions & answers)बडे़ भाईसाहब (पाठ-1, गद्य भाग)

  मौखिक निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए- प्रश्न 1.  कथा नायक की रुचि किन कार्यों में थी? उत्तर-हमारी दृष्टि में पाठ के कथा नायक लेखक यानी कहानी लिखने वाले छोटे भाई हैं। छोटे भाई की रुचि खेल-कूद में थी। उन्हें पढ़ने से अधिक पसंद था-मैदान की सुखद हरियाली, फुटबॉल एवं बॉलीबॉल खेलना, पतंगबाज़ी करना, गुल्ली-डंडा खेलना, कागज की तितलियाँ उड़ाना, चारदीवारी पर चढ़कर नीचे कूदना, कंकरियाँ उछालना तथा फाटक पर सवार होकर उसे मोटर-कार की तरह आगे-पीछे चलाना। प्रश्न 2.  बड़े भाई साहब छोटे भाई से हर समय पहला सवाल क्या पूछते थे? उत्तर-छोटा भाई जब भी खेल-कूद में समय बरबाद करके आता, तो बड़े भाई उससे हमेशा एक ही सवाल पूछते थे-कहाँ थे? यह सवाल हमेशा एक ही लहज़े में पूछा जाता था। उसके बाद उनकी उपदेश-माला प्रारंभ हो जाती थी।  प्रश्न 3.  दूसरी बार पास होने पर छोटे भाई के व्यवहार में क्या परिवर्तन आया? उत्तर-दूसरी बार पास होने पर छोटे भाई को अपने ऊपर अभिमान हो गया। वह स्वच्छंद और घमंडी हो गया। उसे लगनेे लगा कि उसकी तकदीर बलवान है, अतः वह पढ़े या न पढ़े, वह पास हो ही जाएगा। वह बड़े भाई की सहनशीलता का अ

हरिहर काका (संचयन) questions answers of Harihar Kaka

 हरिहर काका  प्रश्नोत्तर  प्रश्न 1-कथावाचक और हरिहर काका के बीच क्या संबंध है इसके क्या कारण हैं? उत्तर-कथावाचक और हरिहर के बीच मधुर, आत्मीय और गहरे संबंध हैं। इसके कई कारण हैं-पहला हरिहर काका कथावाचक के पड़ोसी थे। दूसरा हरिहर काका ने कथावाचक को बहुत प्यार-दुलार दिया था। हरिहर काका उसे बचपन में अपने कंधे पर बिठाकर गाँव भर में घुमाया करते थे। हरिहर काका के कोई संतान नहीं थी, इसलिए वे कथावाचक को एक पिता की तरह प्यार और दुलार करते थे। जब लेखक बड़ा हुआ, तो उसकी पहली मित्रता हरिहर काका के साथ हुई थी। वे उससे कुछ नहीं छिपातेे थे। इन्हीं कारणों से उन दोनों के बीच उम्र का अंतर होते हुए भी गहरा आत्मीयपूर्ण संबंध था।  प्रश्न 2-हरिहर काका को महंत और अपने भाई एक ही श्रेणी के क्यों लगने लगे?  उत्तर-हरिहर काका एक निःसंतान व्यक्ति थे। उनके हिस्से में पंद्रह बीघे उपजाऊ ज़मीन थी। महंत और उनके भाई दोनों का उद्देश्य हरिहर काका की इसी उपजाऊ ज़मीन को अपने कब्जे में करना था। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए दोनों ने काका को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फँसाना शुरू कर दिया। काका के भाई भी उनकी देखभाल ज़मीन के लिए