सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

SOOCHNA LEKHAN (सूचना लेखन का प्रारूप और उदाहरण)

सूचना लेखन के टिप्स और उदाहरण


सूचना लेखन (Notice Writing) एक औपचारिक लेखन शैली है जिसका उपयोग किसी महत्वपूर्ण सूचना, घटना, या घोषणा को संक्षेप और स्पष्ट रूप में व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इसे आमतौर पर स्कूल, कार्यालय, संगठन या सामुदायिक बोर्ड पर लगाया जाता है।


सूचना लेखन के महत्वपूर्ण

टिप्स


1. शीर्षक:


"सूचना" शब्द को शीर्षक के रूप में लिखें।

यह बड़े अक्षरों में और साफ-सुथरे ढंग से लिखा जाना चाहिए।

2. प्रकाशन तिथि:

सूचना लिखने की तारीख का उल्लेख करें।

3. विषय:

सूचना का विषय संक्षेप और स्पष्ट हो।

4. भाषा और शैली:

सरल, औपचारिक और व्यावहारिक भाषा का प्रयोग करें।

सूचनात्मक भाषा में लिखें, बिना किसी अतिरिक्त जानकारी के।

5. पाठक:

यह तय करें कि सूचना किसके लिए है (उदाहरण: छात्र, कर्मचारी, या समाज के सदस्य)।

6. मुख्य बिंदु:

सूचना में केवल मुख्य जानकारी शामिल करें, जैसे:

घटना का नाम, समय, तिथि, स्थान।

आवश्यकता या विशेष निर्देश।

7. प्रेषक का नाम और हस्ताक्षर:

अंत में सूचना जारी करने वाले का हस्ताक्षर, नाम और पद अवश्य लिखें।


सूचना लेखन का प्रारूप


1. शीर्षक (जैसे: सूचना) 

2. तारीख

3. विषय

4. मुख्य सामग्री

5. प्रेषक का नाम और पद



उदाहरण

उदाहरण 1: स्कूल सूचना

             सेंट्रल पब्लिक स्कूल, दिल्ली

                           सूचना

दिनांक: 27 जनवरी 2025

 वार्षिक खेल दिवस के आयोजन के लिए जानकारी

सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि हमारा वार्षिक खेल दिवस 5 फरवरी 2025 को विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे शुरू होगा।

प्रतिभागी छात्र 2 फरवरी 2025 तक अपने कक्षा अध्यापक को अपने नाम की पुष्टि कर दें।

अधिक जानकारी के लिए खेल शिक्षक से संपर्क करें।

प्राचार्य

सेंट्रल पब्लिक स्कूल



उदाहरण 2: कार्यालय सूचना

      क ख ग विभाग, अ ब स शहर

                      सूचना
दिनांक: 2 जनवरी 2025

            कर्मचारियों की मासिक बैठक

सभी कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि हमारी मासिक बैठक 30 जनवरी 2025 को होगी। इस बैठक में इस माह किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा तथा अगले माह के कार्यों के लिए रणनीति निर्धारित की जाएगी।  इस बैठक में सभी कर्मचारियों का उपस्थित होना अनिवार्य है।

दिनांक  - 30 जनवरी 2025

स्थान    - विभाग का सभागार 

समय    - प्रात: दस बजे से 

(हस्ताक्षर)

(य र ल - नाम, अथवा प्रश्नपत्र के अनुसार)

(जनरल सेक्रेटरी) 


          

           


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi debate topics (हिंदी वाद-विवाद के विषय)

यहाँ कुछ रोचक और विचारोत्तेजक हिंदी डिबेट (वाद-विवाद) के टॉपिक दिए गए हैं जो विभिन्न कक्षाओं या प्रतियोगिताओं के लिए उपयुक्त हो सकते हैं:- शिक्षा संबंधी टॉपिक: 1. ऑनलाइन शिक्षा पारंपरिक शिक्षा से बेहतर है। 2. केवल अंक सफलता का मापदंड नहीं होने चाहिए। 3. मोबाइल फोन छात्रों के लिए वरदान है या अभिशाप? 4. क्या बोर्ड परीक्षाएं छात्रों पर अत्यधिक दबाव डालती हैं? 5. क्या मूल्य आधारित शिक्षा परीक्षा आधारित शिक्षा से अधिक महत्वपूर्ण है? 6. शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होना चाहिए। 7. क्या स्कूलों में अनुशासन जरूरी है? 8. केवल किताबी ज्ञान से व्यक्तित्व का विकास संभव नहीं है। सामाजिक मुद्दे: 1. क्या सोशल मीडिया समाज को जोड़ रहा है? 2. नारी सशक्तिकरण – आवश्यकता या दिखावा? 3. एकल परिवार बनाम संयुक्त परिवार – कौन बेहतर? 4. बाल मजदूरी को जड़ से खत्म करना संभव है। 5. क्या युवाओं में नैतिक मूल्यों की कमी हो रही है? 6. नारी और पुरुष समान हैं – यह सिर्फ एक विचार नहीं, एक आवश्यकता है। 7. क्या आज का युवा सामाजिक जिम्मेदारियों से दूर हो रहा है? 8. क्या आज के समाज में बुजुर्गों का सम्मान कम हो रहा है? 9. वृद्धा...

PATJHAR ME TOOTI PATTIYAN (jhen ki den)