स्मृति प्रश्नोत्तर प्रश्न 1-भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक के मन में किस बात का डर था? उत्तर-भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक को भाई की पिटाई का डर था। उसे लग रहा था कि किसी ने उनके द्वारा झरबेरी के बेर तोड़कर खाने वाली बात भाईसाहब को बता दी होगी। शायद इसी अपराध में उनके सामने पेशी होने वाली है। प्रश्न 2-मक्खनपुर पढ़ने जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुएँ में ढेला क्यों फेंकती थी? उत्तर-बच्चे स्वभाव से ही नटखट होते हैं। और फिर लेखक और उनके साथियों की टोली तो पूरी वानर सेना थी। उन बच्चों को कुछ समय पहले इस बात का ज्ञान हो गया था कि कुएँ में एक साँप रहता है। साँप ढेला फेंके जाने पर क्रोधपूर्ण फुसकार मारता था। सभी बच्चे साँप की फुसकार सुनकर प्रसन्न होकर कहकहे लगाते। साँप की फुसकार का आनंद उठाने के लिए ही बच्चे कुएँ में ढेला फेंकते थे। लेखक तो उस समय साँप से फुसकार करवा लेना बहुत बड़ा कार्य समझता था। प्रश्न 3-‘साँप ने फुसकार मारी या नहीं, ढेला उसे लगा या नहीं, यह बात अब तक स्मरण नहीं’-यह कथन लेखक की किस मनोदशा को स्पष्ट करता है? उत्तर-लेखक ने कुएँ ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें