सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

HINDI, CLASS-8th, ANNUAL EXAM QUESTION PAPAER

 

वार्षिक परीक्षा 2022-23/विषय-हिंदी/कक्षा-आठ

समय-3 घंटे पूर्णांक-80

निर्देश-

1. संपूर्ण प्रश्न पत्र क, ख, ग एवं घ चार खण्डों में विभाजित है। 

2. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है। 

3. सभी प्रश्नों को क्रम से हल करने का प्रयास करें।

खण्ड ‘क’ (अपठित भाग)

प्रश्न-1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-           (5×1=5)

एक समय था जब हमारे देश में वनों की कोई कमी नहीं थी। आबादी कम थी और बड़े-बड़े शहरों का विकास नहीं हुआ था। गाँव तथा बस्तियाँ अधिकतर जंगलों के किनारे बसे हुए थे। ग्रामीण जीवन में वनों का विशेष महत्त्व था। वन भारतीय जीवन के स्त्रोत थे। यह सुखद संस्मरण अब भूतकाल की बात हो गई है। वर्तमान जीवन बड़े-बड़े महानगरों में सीमेंट, लोहे और क्रंकीट के जंगल में कैद है। अब स्वच्छ वायु, प्राकृतिक दृश्य, वनों की छटा आदि स्वप्न बनकर रह गए हैं। वर्तमान विशेषज्ञों का कहना है कि देश के कम-से-कम 40 प्रतिशत भाग में वन होने आवश्यक हैं, परंतु दुर्भाग्य यह है कि मात्र 23 प्रतिशत भाग में वन शेष रह गए हैं। वनों की घटती संख्या के कारण हैं-बढ़ती हुई जनसंख्या, फैलते हुए मैदान, बड़-बड़े उद्योगों की स्थापना और आधुनिक सभ्यता। वनों के बिना सभी प्राणियों का जीवित रहना बहुत कठिन है। 

(क) गद्यांश की किन बातों से ज्ञात होता है कि प्राचीन समय में ग्रामीण जीवन में वनों का विशेष महत्त्व था?

(ख) वर्तमान जीवन किसमें कैद है?

(ग) वर्तमान स्थिति को देखते हुए आज विशेषज्ञों का क्या कहना है?

(घ) आज वनों की संख्या किसलिए घट रही है?

(ङ) इस गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

प्रश्न-2. निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-           (5×1=5)

माँ, ये लहरें भी गाती हैं

कल-कल, छल-छल के मधुर स्वर में

अपना गीत सुनाती हैं।

मैं कब से बुला रही इनको

पर मेरे पास नहीं आती हैं।

कुछ खेल खेलतीं इसलिये

तट तक आकर फिर भाग जातीं हैं।

मैं चलूँ, साथ खेलूँ इनके

देखो ये मुझे बुलाती हैं।

माँ, ये लहरें भी गाती हैं।

(क) इस पद्यांश में कौन, किसे बुला रहा है?

(ख) लहरें क्या और किस प्रकार सुनाती हैं?

(ग) लहरें तट तक आकर फिर क्यों भाग जातीं हैं?

(घ) बच्ची लहरों को किसलिए बुला रही है?

(ङ) आपके अनुसार लहरें किस प्रकार अपना गीत सुनाती होंगी?

खण्ड ‘ख’ (व्याकरण भाग)

प्रश्न-3. (क) दिए गए शब्दों का समास विग्रह कीजिए और समास के भेद का नाम भी लिखिए-   (2×1=2)

1-रातोंरात 2-हथकड़ी

(ख) दिए गए समास विग्रह सेसमस्तपद बनाइए और समास के भेद का नाम भी लिखिए-     (2×1=2)

1-तीन लोकों का समूह  2-लंबा है उदर जिसका (गणेश)

(ग) दिए गए शब्दों से उपसर्ग तथा मूल शब्द अलग करके लिखिए-                    (2×1=2)

1-प्रतिध्वनि   2-लावारिस

प्रश्न-4. (क) दिए गए शब्दों की संधि-विच्छेद कीजिए-   (2×1=2) 

1-सप्तर्षि 2-हरीश

(ख) दिए गए शब्दों में संधि कीजिए-       (2×1=2) 

1-सु+आगत                 2-दंत+ओष्ठ

(ग) निम्नलिखित शब्दों से मूल शब्द तथा प्रत्यय अलग करके लिखिए-    (2×1=2)

1-चमकीला   2-ईमानदार

प्रश्न-5. (क) दिए गए अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए-                            (2×1=2)

1-कृपया आज का अवकाश देने की कृपा करें।             2-आप नेहा के स्कूल जाओ।

(ख) दिए गए वाक्यों का रूप निर्देशानुसार परिवर्तित करके वाक्यों को पुनः लिखिए-              (2×1=2)

1-लड़कियों ने नृत्य सीखा और घर चली गईं। (सरल वाक्य में)  

2-वह खाना खाकर सो गया। (मिश्रित वाक्य में) 

 प्रश्न-6. (क) निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए-   (2×1=2)

1-अंग-अंग मुसकराना 2-कलेजा छलनी होना

(ख) निम्नलिखित वाक्यों में उचित स्थानों पर विराम चिह्नों का प्रयोग करते हुए वाक्यों को पुनः लिखिए-                                                               (2×1=2)

1-हमें माता पिता की सेवा करनी चाहिए        2-अरे तुम कब आए

खण्ड ‘ग’ (पठित भाग)

प्रश्न-7. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए- (10×.5=5)

1-जोटी 2-पुलकनि 3-किरदार

4-घिसीपिटी 5-सलाख          6-पाख

7-अदब 8-खुराफ़ाती      9-तरकारी   

10-दबैल

प्रश्न-8. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-   (2+2+1=5)

(क)-‘कामचोर’ कहानी क्या संदेश देती है?

(ख)-जब पहली बोलती फ़िल्म प्रदर्शित हुई तो उसके पोस्टरों पर कौन-से वाक्य छापे गए थे? उस फ़िल्म में कितने चेहरे थे? स्पष्ट कीजिए।

(ग)-‘टोपी’ पाठ के लेखक/लेखिका का नाम लिखिए।

प्रश्न-9. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-                                                                    (2+2+1=5)

(क)-सुदामा की दीन-दशा देखकर श्रीकृष्ण जी की क्या मनोदशा हुई? अपने शब्दों में लिखिए।

(ख)-बालक श्रीकृष्ण किस लोभ के कारण दूध पीने के लिए तैयार हुए?

(ग)-‘यह सबसे कठिन समय नहीं’ कविता के कवि/कवयित्री का नाम लिखिए।

प्रश्न-10. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-      (2×2.5=5)

(क)-साइकिल आंदोलन से पुडुकोट्टई की महिलाओं के जीवन में कौन-कौन से बदलाव आए हैं?

(ख)-‘तलवार का महत्त्व होता है, म्यान का नहीं’-इस उदाहरण से कबीर क्या कहना चाहते हैं?

प्रश्न-11. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (2×2.5=5)

(क)-गुरुजी ने विक्रमजीत को बुलाकर क्या कहा?

(ख)-अशफ़ाक उल्ला खाँ के बचपन की घटना का वर्णन कीजिए।

खण्ड ‘घ’ (लेखन भाग)

प्रश्न-12. दिए गए अनुच्छेदों में से किसी एक विषय पर लगभग 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

1-श्रम का महत्त्व       

2-व्यायाम और स्वास्थ्य

3-ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोय

प्रश्न-13. दिए गए विषयों में से किसी एक पर पत्र लिखिए-                                              5

आप छुटटियों में केरल की सैर करके आए हैं। उसका वर्णन करते हुए मित्र को पत्र लिखिए। 

अथवा

छात्रवृत्ति के लिए निवेदन करते हुए अपने विद्यालय की प्रधानाचार्या जी को प्रार्थना-पत्र लिखिए। 

प्रश्न-14. बस चालक तथा यात्री के बीच किराये को लेकर हुई बातचीत को लगभग 50 शब्दों में संवाद के रूप में लिखिए।                                                            5

प्रश्न-15. आप एक चाॅकलेट कंपनी में कार्य करते हैं। चाॅकलेट की बिक्री बढ़ाने हेतु एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।    5                                                                                                                                                                                           प्रश्न-16. चित्र को ध्यानपूर्वक देखकर 25-30 शब्दों में चित्र वर्णन कीजिए। वर्णन चित्र से संबंधित होना चाहिए।  5      





 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Important tips for Hindi board exams

हिंदी  परीक्षा में लाने हैं अच्छे अंक,  तो अपनाएँ ये बातें  यहाँ इस लेख में दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा-पूर्व की तैयारी से लेकर परीक्षा देने तक के बीच आने वाल प्रत्येक प्रश्नों एवं शंकाओं का संपूर्ण निवारण किया गया है। आइए, इन सलाह और टिप्स को अपनाएँ और बोर्ड की हिंदी परीक्षा में अच्छे अंक लाएँ। हिंदी परीक्षा से संबंधित प्रश्न, जो परीक्षार्थियों के मन में अकसर उठते हैं - हिंदी परीक्षा और हिंदी प्रश्न-पत्रों को लेकर परीक्षार्थियों के मन में अकसर कुछ प्रश्न उमड़ते रहते हैं, तो हम यहाँ उनके प्रश्नों का समाधान करने का प्रयत्न कर रहे हैं। यदि इन प्रश्नों के अलावा भी किसी अन्य प्रश्न का उत्तर जानने की इच्छा हो तो आप कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं। तो आइए, देखते हैं कि वे प्रश्न कौन-से हैं? प्रश्न 1-क्या पुनरावृति अभ्यास करते समय उत्तरों को लिखकर देखना आवश्यक है: जी हाँ, आपको चाहिए कि किसी भी अच्छे मॉडल पेपर या अभ्यास प्रश्न पत्र में से किन्हीं पाँच प्रश्नपत्रों को पूरा लिखकर हल करें, क्योंकि कई बार लिखने का अभ्यास कम होने से प्रश्न-पत्र छूटने की संभावना

Bade bhai sahab (questions & answers)बडे़ भाईसाहब (पाठ-1, गद्य भाग)

  मौखिक निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए- प्रश्न 1.  कथा नायक की रुचि किन कार्यों में थी? उत्तर-हमारी दृष्टि में पाठ के कथा नायक लेखक यानी कहानी लिखने वाले छोटे भाई हैं। छोटे भाई की रुचि खेल-कूद में थी। उन्हें पढ़ने से अधिक पसंद था-मैदान की सुखद हरियाली, फुटबॉल एवं बॉलीबॉल खेलना, पतंगबाज़ी करना, गुल्ली-डंडा खेलना, कागज की तितलियाँ उड़ाना, चारदीवारी पर चढ़कर नीचे कूदना, कंकरियाँ उछालना तथा फाटक पर सवार होकर उसे मोटर-कार की तरह आगे-पीछे चलाना। प्रश्न 2.  बड़े भाई साहब छोटे भाई से हर समय पहला सवाल क्या पूछते थे? उत्तर-छोटा भाई जब भी खेल-कूद में समय बरबाद करके आता, तो बड़े भाई उससे हमेशा एक ही सवाल पूछते थे-कहाँ थे? यह सवाल हमेशा एक ही लहज़े में पूछा जाता था। उसके बाद उनकी उपदेश-माला प्रारंभ हो जाती थी।  प्रश्न 3.  दूसरी बार पास होने पर छोटे भाई के व्यवहार में क्या परिवर्तन आया? उत्तर-दूसरी बार पास होने पर छोटे भाई को अपने ऊपर अभिमान हो गया। वह स्वच्छंद और घमंडी हो गया। उसे लगनेे लगा कि उसकी तकदीर बलवान है, अतः वह पढ़े या न पढ़े, वह पास हो ही जाएगा। वह बड़े भाई की सहनशीलता का अ

हरिहर काका (संचयन) questions answers of Harihar Kaka

 हरिहर काका  प्रश्नोत्तर  प्रश्न 1-कथावाचक और हरिहर काका के बीच क्या संबंध है इसके क्या कारण हैं? उत्तर-कथावाचक और हरिहर के बीच मधुर, आत्मीय और गहरे संबंध हैं। इसके कई कारण हैं-पहला हरिहर काका कथावाचक के पड़ोसी थे। दूसरा हरिहर काका ने कथावाचक को बहुत प्यार-दुलार दिया था। हरिहर काका उसे बचपन में अपने कंधे पर बिठाकर गाँव भर में घुमाया करते थे। हरिहर काका के कोई संतान नहीं थी, इसलिए वे कथावाचक को एक पिता की तरह प्यार और दुलार करते थे। जब लेखक बड़ा हुआ, तो उसकी पहली मित्रता हरिहर काका के साथ हुई थी। वे उससे कुछ नहीं छिपातेे थे। इन्हीं कारणों से उन दोनों के बीच उम्र का अंतर होते हुए भी गहरा आत्मीयपूर्ण संबंध था।  प्रश्न 2-हरिहर काका को महंत और अपने भाई एक ही श्रेणी के क्यों लगने लगे?  उत्तर-हरिहर काका एक निःसंतान व्यक्ति थे। उनके हिस्से में पंद्रह बीघे उपजाऊ ज़मीन थी। महंत और उनके भाई दोनों का उद्देश्य हरिहर काका की इसी उपजाऊ ज़मीन को अपने कब्जे में करना था। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए दोनों ने काका को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फँसाना शुरू कर दिया। काका के भाई भी उनकी देखभाल ज़मीन के लिए