सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Class IX, Hindi 'B' Annual Paper, 2022-23

 

वार्षिक परीक्षा प्रश्नपत्र 
         सत्र (2022-23)   कक्षा-नौ  
     विषय-हिंदी ‘ब'

समय-3 घंटे                         अंक-80
सामान्य निर्देश-
1-प्रश्न पत्र के दो खंड हैं- खंड 'अ’ और 'ब’।

2-खंड 'अ’ में उपप्रश्नों सहित 45 वस्तुपरक प्रश्न पूछे गये हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए 40 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

3-खंड ’ब’ में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गये हैं। आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं।
4-दोनों खण्डों में कुल 18 प्रश्न हैं।
5-प्रश्नों के उत्तर क्रमशः लिखिए
खंड ‘अ’ 
अपठित गद्यांश
प्रश्न 1 (क)-निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए-                         (1×5=5)
चाहे दुनिया कितनी भी माॅर्डन क्यों न हो जाए, लेकिन शिक्षक का स्थान कोई रोबोट नहीं ले सकता। आज से कुछ दशक पहले यदि कोई हमसे यह प्रश्न करता कि क्या रोबोट्स अच्छे अध्यापक साबित होंगे, तो निश्चित रूप से हमें प्रश्न करने वाले की बुद्धि पर तरस आता, लेकिन आज के इस वैज्ञानिक युग में यह प्रश्न हमें कुछ सोचने को बाध्य करता है। मेरी दृष्टि से इसका उत्तर होगा-नहीं, ऐसा इसलिए कि शिक्षण का काम सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक भी हैं और उसके साथ-साथ मनोवैज्ञानिक भी। 
रोबोट एक मशीन है, जो मनुष्य के संकेत व निर्देश का अनुपालन करने में समर्थ है, उसमें भावनाओं का आरोह व अवरोह संभव नही है। जबकि एक शिक्षक में भावनाओं का होना आवश्यक ही नहीं, अनिवार्य भी है। आज से नहीं, अपितु पुरातनकाल से ही हमारे देश में गुरु-शिष्य की लंबी परंपरा रही है। क्या रोबोट के साथ यह परंपरा कायम रहेगी? गुरु और शिष्य के स्नेह में श्रद्धा व आदर का भाव होता है, लेकिन मशीनी मानव के प्रति शिष्य के हृदय मे आदर और श्रद्धा के भाव नहीं पनप सकते, तब यह रोबोट द्वारा अध्यापन किए जाने पर अपने आपको संतुष्ट नहीं कर सकता।
एक सरल अध्यापन के दौरान मनोवैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेना होता है, लेकिन क्या रोबोट द्वारा अध्यापन में मनोवैज्ञानिक-पद्धति का सहारा लेना संभव है? वर्ग के वातावरण व छात्रों के मूड के अनुरूप शिक्षक अपनी पूर्व-निर्धारित अध्यापन पद्धति में बदलाव करते हैं। क्या रोबोट ऐसा कर सकता है?
(1) आज से कुछ दशक पहले रोबोट्स के बारे में क्या धारणा थी?
(अ) वे अच्छे अध्यापक साबित होंगे
(ब) वे अच्छे सैनिक सिद्ध होंगे
(स) वे अच्छे सेवक सिद्ध होंगे
(द) वे अच्छे वैज्ञानिक सिद्ध होंगे

(2) शिक्षण किस प्रकार का कार्य है?
(अ) शारीरिक
(ब) मानसिक
(स) मनोवैज्ञानिक
(द) ये सभी
(3) पुरातन काल से ही हमारे देश में कौन-सी परंपरा रही है?
(अ) मशीन-छात्र
(ब) गुरु-शिष्य
(स) रोबोट-शिक्षक
(द) मनुष्य-शिक्षक

(4) रोबोट में क्या संभव नहीं है?
(अ) भावनाओं का आरोह-अवरोह
(ब) अच्छे सेवक के गुणों का विकास
(स) मानवीय कर्मठता का उद्भव
(द) आज्ञाकारी शिष्य के गुण

(5) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए उसके बाद दिए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए-
कथन (A) शिक्षण का कार्य सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक होने के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक भी है।
कारण (R) रोबोट एक मशीन है जो मनुष्य के संकेत व निर्देश का अनुपालन करने में समर्थ है।

(अ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं
(ब) कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है
(स) कारण (R) गलत है लेकिन कथन (A) उसकी सही
व्याख्या करता है
(द) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं 

(ख)-निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनकर लिखिए-        (1×5=5)

कोई भी बाधा प्रतिभा को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है। इसके आगे सारी समस्याएँ बौनी हैं, लेकिन समस्या एक प्रतिभा को खुद दूसरी प्रतिभा से होती है। बहुमुखी प्रतिभा का होना, अपने भीतर एक प्रतिभा के बजाय दूसरी प्रतिभा को खड़ा करना है। इससे हमारा नुकसान होता है। कितना और कैसे?
एक मनोवैज्ञानिक कहती हैं कि बहुमुखी होना आसान है, बजाय एक खास विषय के विशेषज्ञ होने की तुलना में। बहुमुखी लोग स्पर्धा से घबराते हैं। कई विषयों पर उनकी पकड़ इसलिए होती है कि वे एक स्पर्धा होने पर दूसरे की ओर भागते हैं। वे आलोचना से भी डरते हैं और अपने काम में तारीफ सुनना चाहते हैं। बहुमुखी लोगों में सबसे महान माने जाने वाले माइकल एंजेलो से लेकर अपने यहाँ रवींद्रनाथ टैगोर जैसे कई लोग हैं। लेकिन आज ऐसे लोगों की पूछ-परख कम होती है। ऐसे लोग प्रतिभाशाली आज भी माने जाते हैं, लेकिन असफल होने की आशंका उनके लिए अधिक होती है। आज वे लोग ‘विंची सिंड्रोम’ से पीड़ित माने जाते हैं, जिनकी पकड़ दो-तीन या इससे ज्यादा क्षेत्रों में हो, लेकिन हर क्षेत्र में उनसे बेहतर उम्मीदवार मौजूद हों। बहुमुखी प्रतिभा वाले लोगों के भीतर कई कामों को साकार करने की इच्छा बहुत तीव्र होती है। उनकी उत्सुकता उन्हें एक-से-दूसरे क्षेत्र में हाथ आज़़माने को बाध्य करती है। समस्या तब होती है, जब यह हाथ आज़माना दखल करने जैसा हो जाता है। वे न इधर के रह जाते हैं और न उधर के। प्रबंधन की दुनिया में- ‘एक के साधे सब सधे, सब साधे सब जाए’ का मंत्र ही शुरू से प्रभावी है। यहाँ उस पर ज्यादा फोकस नहीं किया जाता, जो सारे अंडे एक टोकरी में न रखने की बात करता है। हम दूसरे क्षेत्रों में हाथ आज़़मा सकते हैं, पर एक क्षेत्र के महारथी होने में ब्रेकर की भूमिका न अदा करें।
(1) गद्यांश के अनुसार, सारी समस्याएँ बौनी हैं-
(अ) धन के आगे
(ब) बल के आगे
(स) प्रतिभा के आगे
(द) साधन के आगे

(2) बहुमुखी प्रतिभा क्या है?
(अ) बहुत से मुख वाली प्रतिभा
(ब) बोलने वाली प्रतिभा
(स) अनेक मुखों से प्रतिभा का बखान करना
(द) अपने भीतर अनेक प्रतिभाएँ खड़ी करना

(3) निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) प्रतिभा के आगे सारी समस्याएँ बौनी होती हैं।
(ii) बहुुुुुुुमुखी लोग स्पर्धा से घबराते हैं।
(iii) बहुमुखी प्रतिभा के धनी लोग अपने कामों की आलोचना सुनना पसंद करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं-
(अ) केवल (i)
(ब) केवल (ii)
(स) केवल (iii)
(द) (i) और (ii)
(4) बहुमुखी प्रतिभा वालों में किसे महान माना गया है?
(अ) रवींद्रनाथ टैगोर को
(ब) न्यूटन को
(स) माइकल एंजेलो को
(द) गांधी जी को
(5) प्रबंधन के क्षेत्र में कैसे लोगों की आवश्यकता होती है?
(अ) जो एक उपाय से सभी समस्याओं का समाधान कर सके।
(ब) जो सारे अंडे एक टोकरी में न रखने की बात करते हैं
(स) जो हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग नियमों के पक्षधर होते हैं।
(द) जो बहुमुखी प्रतिभा वाले होते हैं।

व्यावहारिक व्याकरण
निर्देश-प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के रूप में चार-चार विकल्प दिए गए हैं। आपको उनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प को चुनना है।            (1×16=16)  

प्रश्न 2-निम्नलिखित प्रश्नोें के सही विकल्प छाँटकर लिखिए-                                           (1×2=2)
(क)-कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) शब्द और पद पर्यायवाची है।
(ब) पद कोश में होते हैं।
(स) शब्द स्वतंत्र होते हैं, पद वाक्य के अंग होते हैं।
(द) शब्द सार्थक होते हैं, पद निरर्थक भी हो सकते हैं।

(ख)-राम विद्यालय जाता है।-वाक्य में ‘विद्यालय’ क्या है?
(अ) संज्ञा पद
(ब) सर्वनाम पद
(स) विशेषण पद
(द) क्रिया पद

प्रश्न 3-निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नोें के सही विकल्प छाँटकर लिखिए-                      (1×2=2)
(क)-अनुस्वार के उचित प्रयोग वाले शब्द को चुनकर लिखिए- 
(अ) भडारं
(ब) भंडार
(स) भडांर
(द) भंडारं

(ख)-अनुस्वार के उचित प्रयोग वाले शब्द को चुनकर लिखिए- 
(अ) महत्त्वाकांक्षा
(ब) षडयंत्रंकारी
(स) आंनद
(द) सपंन्न
(ग)-अनुनासिक के गलत प्रयोग वाले शब्द को चुनकर लिखिए-
(अ) शुभकामनाएँ
(ब) महँगाई
(स) कँटीला
(द) मुहँ

प्रश्न 4-निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नोें के सही विकल्प छाँटकर लिखिए-                        (1×4=4)
(क)-‘दुर्भाग्य’ में उपसर्ग है-
(अ) दुर्
(ब) र्दु
(स) दु
(द) दुर्भ

(ख)-‘तिरस्कार’ में उपसर्ग है-
(अ) तिर
(ब) तिरस्
(स) तिः
(द) तिर्

(ग)-‘समर्पित’ शब्द में मूल शब्द तथा प्रत्यय हैं-
(अ) समर्पण+त
(ब) सम+इत
(स) समर्पि+त
(द) समर्पण‌+इत

(घ)-‘दर्शनीय’ में मूल शब्द एवं प्रत्यय हैं-
(अ) दर्श+नीय
(ब) दर्शन+नीय
(स) दर्शन+ईय
(द) दश+अनीय

(ङ)-‘प्रोत्साहित’ में प्रयुक्त उपसर्ग, मूल शब्द एवं प्रत्यय है-
(अ) प्रो+उत्साह+ईत
(ब) प्र+उत्साह+इत
(स) प्रोत्+साहि+त
(द) प्र+उत्साह+ईत

प्रश्न 5-निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नोें के सही विकल्प छाँटकर लिखिए-                        (1×3=3)
(क)-यण संधि का उदाहरण छाँटिए-
(अ) नायिका
(ब) मात्राज्ञा
(स) परमौषध
(द) पुस्तकालय

(ख)-‘फलादेश’ का संधि-विच्छेद है-
(अ) फल+आदेश
(ब) फला+आदेश
(स) फला+देश
(द) फल+अदेश

(ग)-‘दंत+ओष्ठ’ की संधि है- 
(अ) दंतोष्ठ
(ब) दंतओष्ठ
(स) दंतौठ
(द) दंतौष्ठ

(घ)-‘नयन’ किस संधि का उदाहरण है- 
(अ) गुण संधि का
(ब) अयादि संधि का
(स) यण संधि का
(द) वृद्धि संधि का

प्रश्न 6-निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नोें के सही विकल्प छाँटकर लिखिए-                        (1×3=3)
(क)-( ; ) कोष्ठक में दिए गए विराम चिह्न का नाम क्या है?
(अ) त्रुटिपूरक चिह्न 
(ब) अर्द्ध विराम
(स) विवरण चिह्न
(द) लाघव चिह्न 

(ख)-निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
विराम के नाम                  चिह्न
        (i) अल्पविराम -
(ii) विवरण चिह्न :-
  (iii) उद्धरण चिह्न "....."
(iv) योजक चिह्न o
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?(अ) i और ii
(ब) मात्र iii
(स) ii और iii
(द) i, ii और iv

(ग) ‘हमें माता........पिता का आदर करना चाहिए।’-रिक्त स्थान पर कौन-सा विराम-चिह्न प्रयुक्त होगा?  
(अ) ?
(ब) 0
(स)  -
(द) , 

(घ) डाॅ साहब ने मरीज़ को बचाने में रात दिन एक कर दिया-
निम्नलिखित वाक्य में कौन-कौन से विराम-चिह्नों का प्रयोग किया जाएगा? 
(अ) अर्द्ध विराम, पूर्ण विराम, लाघव चिह्न।
(ब) लाघव चिह्न, योजक चिह्न, पूर्ण विराम।
(स) विस्मय वाचक, पूर्ण विराम, लाघव चिह्न। 
(द) योजक चिह्न, पूर्णविराम, निर्देशक।

प्रश्न 7-निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नोें के सही विकल्प छाँटकर लिखिए-                       (1×2=2)
(क) ‘यदि मेहनत करोगे, तो पास होगे।’-अर्थ की दृष्टि से वाक्य भेद बताइए।
(अ) आज्ञावाचक वाक्य   
(ब) संकेतवाचक वाक्य   
(स) इच्छावाचक वाक्य  
(द) निषेधवाचक वाक्य 

(ख) निम्नलिखित वाक्यों में से संदेहवाचक वाक्य पहचानिए-
(अ) वह कल मुंबई नहीं जाएगा।
(ब) अरे! यह तो कमाल ही हो गया।      
(स) भगवान करे,आप खूब उन्नति करें।
(द) शायद आज वर्षा होगी। 
(ग) निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा इच्छावाचक वाक्य नहीं है?
(अ) दीर्घायु भव!
(ब) मेरा मन मिठाई खाने को कर रहा है। 
(स) शायद वह पढ़ रहा होगा।
(द) आपकी यात्रा शुभ हो।
                           पाठ्य पुस्तक
प्रश्न 8-निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर लिखिए।            (1×5=5)
  दो प्रेमी हैं यहाँ, एक जब
बड़े साँझ आल्हा गाता है,
पहला स्वर उसकी राधा को
घर से यहाँ खींच लाता है।
चोरी-चोरी खड़ी नीम की
छाया में छिपकर सुनती है, 
‘हुई न क्यों मैं कड़ी गीत की
बिधना’, यों मन में गुनती है।
वह गाता, पर किसी वेग से 
फूल रहा इसका अंतर है।
गीत, अगीत कौन सुंदर है?
(क)-कौन किस समय गाता है?
(अ) प्रेमी, संध्या के समय
(ब) दो प्रेमी, संध्या के समय
(स) दो प्रेमी, सुबह के समय
(द) एक प्रेमी, सुबह के समय

(ख)-प्रेमी के गीत के पहले ही स्वर का किस पर प्रभाव पड़ता है?
(अ) राधा पर
(ब) शुकी पर
(स) नदी पर
(द) आल्हा पर

(ग)-प्रेयसी कहाँ खड़ी होकर, क्या करती है?
(अ) नीम के पेड़ के नीचे कथा सुनती है
(ब) नीम के पेड़ के नीचे खड़ी होकर गीत का आनंद लेती है 
(स) आम के पेड़ के नीचे खड़ी होकर गीत का आनंद लेती है 
(द) पेड़ के पीछे खड़ी होकर गीत गा रही है
(घ)-गीत कौन गा रहा है और उसका असर किस पर पड़ रहा है?
(अ) तोता, शुकी पर
(ब) प्रेमी, प्रेमिका पर
(स) नदी, पौधों पर
(द) प्रेयसी, प्रेमी पर
(ङ)-कवि की दुविधा क्या है?
(अ) गीत कौन गा रहा है?
(ब) गीत सुंदर है या अगीत सुंदर है?
(स) शुकी क्यों नहीं गा रही?
(द) प्रेमी क्यों गा रहा है?

प्रश्न 9-निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर लिखिए।                                               (1×2=2)(क)-‘पीपल के पत्ते-से नए हाथ’ किसे बताया गया है?
(अ) महिलाओं के हाथों को 
(ब) बुजुर्गों के हाथों को  
(स) युवाओं के हाथों को
(द) बच्चों के हाथों को

(ख)-रैदास का ईश्वर कैसा है?
(अ) गरीब निवाजु
(ब) अमीरों पर कृपा करने वाला
(स) ऊँचों को नीचा करने वाला
(द) सभी विकल्प सही हैं

प्रश्न 10-निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर लिखिए (1×5=5)
बात सन् 1921 की है, जब रामन् समुद्री यात्रा पर थे। जहाज के डेक पर खड़े होकर नीले समुद्र को निहारना, प्रकृति-प्रेमी रामन् को अच्छा लगता था। वे समुद्र की नीली आभा में घंटों खोए रहते। लेकिन रामन् केवल भावुक प्रकृति-प्रेमी ही नहीं थे। उनके अंदर एक वैज्ञानिक की जिज्ञासा भी उतनी ही सशक्त थी। यही जिज्ञासा उनसे सवाल कर बैठी-‘आखिर समुद्र का रंग नीला ही क्यों होता है? कुछ और क्यों नहीं?’ रामन् सवाल का जवाब ढ़ूँढ़ने में लग गए। जवाब ढ़ूँढ़ते ही वे विश्व-विख्यात बन गए।  

(क)- पाठ का नाम एवं लेखक का सही जोड़ा छाँटिए-
(अ) वैज्ञानिक चेतना के वाहक चंद्रशेखर वेंकट रामन् - धीरंजन मालवे 
(ब) महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रामन् - धीरंजन मालवे 
(स) वैज्ञानिक चेतना के वाहक सर चंद्रशेखर वेंकट रामन् - स्वामी आनंद 
(द) वैज्ञानिक चेतना और चंद्रशेखर वेंकट रामन् - शरद जोशी 

(ख)-रामन् क्या थे?
(अ) एक भावुक प्रकृति प्रेमी
(ब) एक वैज्ञानिक
(स) ‘अ’ एवं ‘ब’ दोनों विकल्प सही हैं
(द) सभी विकल्प गलत हैं
(ग)-रामन् के मन में क्या जिज्ञासा उठी?
(अ) समुद्र का रंग नीला ही क्यों होता है?
(ब) समुद्र का रंग कुछ और क्यों नहीं होता?
(स) ‘अ’ एवं ‘ब’ दोनों विकल्प सही हैं
(द) सभी विकल्प गलत हैं

(घ)-जवाब ढूँढ़ते ही क्या हुआ?
(अ) रामन् अमीर हो गए
(ब) रामन् स्वतंत्र हो गए
(स) रामन् विश्व-विख्यात हो गए
(द) उपर्युक्त सभी विकल्प सही हैं

(ङ)-रामन् की यह खोज़ किस विषय से संबंधित थी?
(अ) गणित    
(ब) भौतिकी     
(स) रसायन शास्त्र      
(द) प्राणिशास्त्र
प्रश्न 11-निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर लिखिए।                                              (1×2=2)
(क)-ग़म मनाने के लिए क्या चाहिए?
(अ) आँसू
(ब) उम्र
(स) सहूलियत
(द) दुख

(ख)-रसोई सहायक की मृत्यु किस कारण हुई?
(अ) हिमपात के कारण
(ब) दरार में गिरने से
(स) नौसिखिया होने के कारण
(द) जलवायु अनुकूल न होने के कारण
 खंड ‘ब’
वर्णनात्मक प्रश्न 
प्रश्न 12-निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए।    (2×3=6)
(क)-महादेव देसाई के हस्तलेख में लिखे पत्रों को देख-देखकर शिमला तथा दिल्ली में बैठे वाइसराय गहरी साँसें-उसाँसें क्यों भरा करते थे? स्पष्ट कीजिए। 
(ख)-‘लोग दूसरे के होम की स्वीटनेस को काटने न दौड़ें’-पाठ ‘तुम कब जाओगे अतिथि’ के आधार पर इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
(ग)-लेखक ने बुढ़िया के दुख का अंदाज़ा कैसे लगाया?

प्रश्न 13-निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए।    (2×3=6)(क)-‘अग्निपथ’ कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि जीवन संघर्षों का ही नाम है।
(ख)-‘नए इलाके में’ कविता में कवि अकसर एक घर आगे या दो घर पीछे क्यों चल देता है?
(ग)-रहीम ने सागर की अपेक्षा किस जल को धन्य माना है और क्यों?

प्रश्न 14-निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए।         (2×3=6)
(क)-गायिका मंजु ऋषिदास का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत कीजिए।
(ख)-सर्जन लेखक का ऑपरेशन करने से क्यों हिचक रहे थे? ‘मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय’ पाठ के आधार पर लिखिए।
(ग)-‘मनुष्य का अनुमान और भावी योजनाएँ कभी-कभी कितनी मिथ्या और उलटी निकलती हैं’-इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 15-दिए गये संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए।  (6)

(क)-बढ़ती महँगाई: कारण एवं निराकरण
संकेत बिंदु-
(i) महँगाई बढ़ने के कारण
        (ii) कालाबाज़ारी में वृद्धि
(iii) जनसंख्या और उत्पादन में संतुलन
  (iv) महँगाई दूर करने के उपाय

(ख)-हमारे गाँव 
संकेत बिंदु-
(i) गाँवों का स्वरूप
        (ii) आज के गाँव एवं उनकी स्थिति
(iii) गाँवों में सुधार के प्रयास
        (iv) निष्कर्ष

(ग) कर्म ही पूजा है
संकेत बिंदु-
(i) आलस्य सबसे बड़ा शत्रु
  (ii) असंभव का संभव में परिवर्तन
(iii) कर्म करने की प्रेरणा
        (iv) कर्मशील व्यक्तियों के उदाहरण
प्रश्न 16-अपने छोटे भाई को स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल की प्रेरणा देते हुए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।(6)
अथवा
विदेश यात्रा पर जाने वाले अपने मित्र को उसकी मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
प्रश्न 17-दिए गए चित्र को ध्यान पूर्वक देखकर लगभग 100 शब्दों में वर्णन कीजिए। विचारों का वर्णन स्पष्ट रूप से चित्र से ही संबद्ध होना चाहिए।                       (5)
 
प्रश्न 18-स्वच्छता अभियान की सफलता के बारे में दो मित्रों के मध्य हुई बातचीत को लगभग 100 शब्दों में संवाद रूप में लिखिए। (5)
अथवा

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर दादी एवं पोते के मध्य हुई बातचीत को लगभग 100 शब्दों में संवाद रूप में लिखिए।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Important tips for Hindi board exams

हिंदी  परीक्षा में लाने हैं अच्छे अंक,  तो अपनाएँ ये बातें  यहाँ इस लेख में दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा-पूर्व की तैयारी से लेकर परीक्षा देने तक के बीच आने वाल प्रत्येक प्रश्नों एवं शंकाओं का संपूर्ण निवारण किया गया है। आइए, इन सलाह और टिप्स को अपनाएँ और बोर्ड की हिंदी परीक्षा में अच्छे अंक लाएँ। हिंदी परीक्षा से संबंधित प्रश्न, जो परीक्षार्थियों के मन में अकसर उठते हैं - हिंदी परीक्षा और हिंदी प्रश्न-पत्रों को लेकर परीक्षार्थियों के मन में अकसर कुछ प्रश्न उमड़ते रहते हैं, तो हम यहाँ उनके प्रश्नों का समाधान करने का प्रयत्न कर रहे हैं। यदि इन प्रश्नों के अलावा भी किसी अन्य प्रश्न का उत्तर जानने की इच्छा हो तो आप कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं। तो आइए, देखते हैं कि वे प्रश्न कौन-से हैं? प्रश्न 1-क्या पुनरावृति अभ्यास करते समय उत्तरों को लिखकर देखना आवश्यक है: जी हाँ, आपको चाहिए कि किसी भी अच्छे मॉडल पेपर या अभ्यास प्रश्न पत्र में से किन्हीं पाँच प्रश्नपत्रों को पूरा लिखकर हल करें, क्योंकि कई बार लिखने का अभ्यास कम होने से प्रश्न-पत्र छूटने की संभावना

Bade bhai sahab (questions & answers)बडे़ भाईसाहब (पाठ-1, गद्य भाग)

  मौखिक निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए- प्रश्न 1.  कथा नायक की रुचि किन कार्यों में थी? उत्तर-हमारी दृष्टि में पाठ के कथा नायक लेखक यानी कहानी लिखने वाले छोटे भाई हैं। छोटे भाई की रुचि खेल-कूद में थी। उन्हें पढ़ने से अधिक पसंद था-मैदान की सुखद हरियाली, फुटबॉल एवं बॉलीबॉल खेलना, पतंगबाज़ी करना, गुल्ली-डंडा खेलना, कागज की तितलियाँ उड़ाना, चारदीवारी पर चढ़कर नीचे कूदना, कंकरियाँ उछालना तथा फाटक पर सवार होकर उसे मोटर-कार की तरह आगे-पीछे चलाना। प्रश्न 2.  बड़े भाई साहब छोटे भाई से हर समय पहला सवाल क्या पूछते थे? उत्तर-छोटा भाई जब भी खेल-कूद में समय बरबाद करके आता, तो बड़े भाई उससे हमेशा एक ही सवाल पूछते थे-कहाँ थे? यह सवाल हमेशा एक ही लहज़े में पूछा जाता था। उसके बाद उनकी उपदेश-माला प्रारंभ हो जाती थी।  प्रश्न 3.  दूसरी बार पास होने पर छोटे भाई के व्यवहार में क्या परिवर्तन आया? उत्तर-दूसरी बार पास होने पर छोटे भाई को अपने ऊपर अभिमान हो गया। वह स्वच्छंद और घमंडी हो गया। उसे लगनेे लगा कि उसकी तकदीर बलवान है, अतः वह पढ़े या न पढ़े, वह पास हो ही जाएगा। वह बड़े भाई की सहनशीलता का अ

हरिहर काका (संचयन) questions answers of Harihar Kaka

 हरिहर काका  प्रश्नोत्तर  प्रश्न 1-कथावाचक और हरिहर काका के बीच क्या संबंध है इसके क्या कारण हैं? उत्तर-कथावाचक और हरिहर के बीच मधुर, आत्मीय और गहरे संबंध हैं। इसके कई कारण हैं-पहला हरिहर काका कथावाचक के पड़ोसी थे। दूसरा हरिहर काका ने कथावाचक को बहुत प्यार-दुलार दिया था। हरिहर काका उसे बचपन में अपने कंधे पर बिठाकर गाँव भर में घुमाया करते थे। हरिहर काका के कोई संतान नहीं थी, इसलिए वे कथावाचक को एक पिता की तरह प्यार और दुलार करते थे। जब लेखक बड़ा हुआ, तो उसकी पहली मित्रता हरिहर काका के साथ हुई थी। वे उससे कुछ नहीं छिपातेे थे। इन्हीं कारणों से उन दोनों के बीच उम्र का अंतर होते हुए भी गहरा आत्मीयपूर्ण संबंध था।  प्रश्न 2-हरिहर काका को महंत और अपने भाई एक ही श्रेणी के क्यों लगने लगे?  उत्तर-हरिहर काका एक निःसंतान व्यक्ति थे। उनके हिस्से में पंद्रह बीघे उपजाऊ ज़मीन थी। महंत और उनके भाई दोनों का उद्देश्य हरिहर काका की इसी उपजाऊ ज़मीन को अपने कब्जे में करना था। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए दोनों ने काका को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फँसाना शुरू कर दिया। काका के भाई भी उनकी देखभाल ज़मीन के लिए