सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ANSWER KEY, 8, HINDI, ANNUAL PAPER

 वार्षिक परीक्षा 2022-23/विषय-हिंदी/कक्षा-आठ

(उत्तर-प्रपत्र)

खण्ड ‘क’

प्रश्न-1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-      (5×1=5)

(क) एक समय था जब हमारे देश में वनों की कोई कमी नहीं थी। आबादी कम थी और बड़े-बड़े शहरों का विकास नहीं हुआ था। गाँव तथा बस्तियाँ अधिकतर जंगलों के किनारे बसे हुए थे। 

(ख) वर्तमान जीवन बड़े-बड़े महानगरों में सीमेंट, लोहे और क्रंकीट के जंगल में कैद है।

(ग) वर्तमान विशेषज्ञों का कहना है कि देश के कम-से-कम 40 प्रतिशत भाग में वन होने आवश्यक हैं।

(घ) वनों की घटती संख्या के कारण हैं-बढ़ती हुई जनसंख्या, फैलते हुए मैदान, बड़-बड़े उद्योगों की स्थापना और आधुनिक सभ्यता। 

(ङ) वनों केी उपयोगिता, घटते वनों के कारण, वनों की कमी के दुष्परिणाम आदि।

प्रश्न-2. निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-             5×1=5)

(क) इस पद्यांश में बच्ची, लहरों को बुला रही है।

(ख) लहरें छल-छल के मधुर स्वर में अपना गीत सुनाती हैं।

(ग) लहरें तट तक आकर इसलिए भाग जातीं हैं, क्योंकि वे बच्ची के साथ कुछ खेल खेलती हैं।

(घ) बच्ची लहरों के साथ चलना एवं खेलना चाहती है। 

(ङ) हमारे अनुसार लहरें कल-कल की ध्वनि में अपना गीत सुनाती हैं।

 खण्ड ‘ख’

प्रश्न-3. (क) दिए गए शब्दों का समास विग्रह कीजिए और समास के भेद का नाम भी लिखिए-         (2×1=2)

1-रात ही रात में-अव्ययीभाव 2-हाथों के लिए कड़ी-तत्पुरुष

(ख) दिए गए समास विग्रह से समस्तपद बनाइए और समास के भेद का नाम भी लिखिए-         (2×1=2)

1-त्रिलोक/ द्विगु                         2-लंबोदर-बहुव्रीहि

(ग) दिए गए शब्दों से उपसर्ग तथा मूल शब्द अलग करके लिखिए-                         (2×1=2)

1-प्रति+ध्वनि         2-ला+वारिस

प्रश्न-4. (क) दिए गए शब्दों की संधि-विच्छेद कीजिए-                        (2×1=2) 

1-सप्त+ऋषि         2-हरि+ईश

(ख) दिए गए शब्दों की संधि कीजिए-                                       (2×1=2) 

1-स्वागत                 2-दंतौष्ठ

(ग) निम्नलिखित शब्दों से मूल शब्द तथा प्रत्यय अलग करके लिखिए-                         (2×1=2)

1-चमक+ईला         2-ईमान+दार

प्रश्न-5. (क) दिए गए अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए-                                               (2×1=2)

1-कृपया आज का अवकाश दें।/आज का अवकाश देने की कृपा करें।  2-आप नेहा के स्कूल जाइए।

(ख) निर्देशानुसार वाक्यों का रूप परिवर्तित कीजिए-                                         (2×1=2)

1-लड़कियाँ नृत्य सीखकर घर चली गईं। (सरल वाक्य में)  

2-जब उसने खाना खाया, तब वह सो गया।           (मिश्रित वाक्य में)  

प्रश्न-6. (क) निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए-                (2×1=2)

1-अंग-अंग मुसकराना-बहुत प्रसन्न होना 2-कलेजा छलनी होना-बहुत दुःखी होना

(ख) निम्नलिखित वाक्यों में उचित स्थानों पर विराम चिह्नों का प्रयोग करते हुए वाक्यों को पुनः लिखिए-(2×1=2)

1-हमें माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। 2-अरे!तुम कब आए?

खण्ड ‘ग’

प्रश्न-7. निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए-                                      (10×.5=5)

1-जोटी-जोड़ी 2-पुलकनि-खुशी, उमंग 3-किरदार-अभिनेता की भूमिका, चरित्र 

4-घिसीपिटी-जो बहुत दिनों से चली आ रही, पुरानी 5-सलाख-सलाई, धातु की छड़ 6-पाखी-पक्षी, चिड़िया 7-अदब-शिष्टाचार, लिहाज 8-खुराफ़ाती-शरारती 9-तरकारी-सब्जी 10-दबैल-दब्बू

प्रश्न-8. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-                                 (2+2+1=5)

(क) ‘कामचोर’ कहानी से अपना कार्य स्वयं करने की, आत्मनिर्भर बनने की, बड़ों का सहयोग करने की प्रेरणा मिलती है। 

(ख)-जब पहली बोलती फ़िल्म प्रदर्शित हुई तो उसके पोस्टरों पर निम्नलिखित वाक्य छापे गए थे-वे सब सजीव हैं। साँस ले रहे हैं। अठहत्तर मुर्दा इंसान जिंदा हो गए हैं। उन्हें बातें करते, बोलते देखो। उस फ़िल्म में अठहत्तर चेहरे थे।  

(ग)-‘टोपी’ -सृंजय

प्रश्न-9. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-                                                                                  (2+2+1=5)

(क)-सुदामा की दीन-दशा देखकर श्रीकृष्ण जी अत्यंत दुखी हुए। वे रो रहे थे तथा उनके पैरों से काँटे निकाल रहे थे। वे सुदामा से कह रहे थे कि तुम इतने दुखी थे तो पहले मेरे पास क्यों नहीं आए। 

(ख)-बालक श्रीकृष्ण इस लोभ के कारण दूध पीने के लिए तैयार हुए कि दूध पीने से उनकी चोटी बलराम की तरह लंबी और मोटी हो जाएगी।

(ग)-‘जया जादवानी’ 

प्रश्न-10. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-                                    (2×2.5=5)

(क)- साइकिल आंदोलन से पुडुकोट्टई की महिलाओं के जीवन में निम्नलिखित बदलाव आए हैं-

1-समय की बचत 2-आत्मनिर्भरता 3-आत्मविश्वास 4-पतियों के काम में सहयोग आदि।

(ख)-‘तलवार का महत्त्व होता है, म्यान का नहीं’-इस उदाहरण से कबीर यह कहना चाहते हैं कि जिस तरह व्यक्ति तलवार खरीदते समय उसकी म्यान की सुंदरता नहीं देखता बल्कि तलवार की धार देखता है और उसी के आधार पर उसका दाम तय करता है, उसी प्रकार किसी ज्ञानी व्यक्ति का ज्ञान देखकर उसका सम्मान करना चाहिए, उसकी जाति के आधार पर नहीं। 

प्रश्न-11. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-                                      (2×2.5=5)

(क)- गुरुजी ने विक्रमजीत को बुलाकर कहा कि दिल्ली के बादशाह ने एक शास्त्रार्थ का आयोजन किया है। मैं चाहता हूँ कि तुम भी उस शास्त्रार्थ में भाग लो। 

(ख)- अशफ़ाक एक बार बीमार पड़े। वे बेहोशी की अवस्था में राम-राम चिल्लाने लगे। परिवार के लोगों ने समझा ये हिंदुओं के भगवान श्रीराम का नाम ले रहे हैं, उन्होंने उन्हें ऐसा करने से मना किया। बाद में पड़ोसी ने बताया कि ये अपने मित्र राम प्रसाद बिस्मिल का नाम ले रहे हैं। 

खण्ड ‘घ’

प्रश्न-12.  अनुच्छेद लेखन-विषय के अनुरूप सामग्री का चयन-3, शब्द चयन व प्रभावशाली भाषा-1 ,शब्द सीमा-1,    5   

प्रश्न-13. पत्र लेखन- प्रारम्भ-1-अंक, विषयवस्तु-2, वर्तनी-1, समापन-1                                                 5

प्र्रश्न-14. संवाद-प्रारूप-आधा अंक, वर्तनी अशुद्धि-आधा अंक, विषयवस्तु-3 अंक, शब्द सीमा-1                 5                    

प्रश्न-15. विज्ञापन लेखन-विषय सामग्री का चयन-2, शब्द चयन व प्रभावशाली भाषा-2, प्रस्तुति एवं रंग संयोजन-1    5

प्रश्न-16. चित्र वर्णन-विषयवस्तु-2, शब्द चयन एवं प्रभावशाली भाषा-2, शब्द सीमा-1                                  5

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Important tips for Hindi board exams

हिंदी  परीक्षा में लाने हैं अच्छे अंक,  तो अपनाएँ ये बातें  यहाँ इस लेख में दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा-पूर्व की तैयारी से लेकर परीक्षा देने तक के बीच आने वाल प्रत्येक प्रश्नों एवं शंकाओं का संपूर्ण निवारण किया गया है। आइए, इन सलाह और टिप्स को अपनाएँ और बोर्ड की हिंदी परीक्षा में अच्छे अंक लाएँ। हिंदी परीक्षा से संबंधित प्रश्न, जो परीक्षार्थियों के मन में अकसर उठते हैं - हिंदी परीक्षा और हिंदी प्रश्न-पत्रों को लेकर परीक्षार्थियों के मन में अकसर कुछ प्रश्न उमड़ते रहते हैं, तो हम यहाँ उनके प्रश्नों का समाधान करने का प्रयत्न कर रहे हैं। यदि इन प्रश्नों के अलावा भी किसी अन्य प्रश्न का उत्तर जानने की इच्छा हो तो आप कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते हैं। तो आइए, देखते हैं कि वे प्रश्न कौन-से हैं? प्रश्न 1-क्या पुनरावृति अभ्यास करते समय उत्तरों को लिखकर देखना आवश्यक है: जी हाँ, आपको चाहिए कि किसी भी अच्छे मॉडल पेपर या अभ्यास प्रश्न पत्र में से किन्हीं पाँच प्रश्नपत्रों को पूरा लिखकर हल करें, क्योंकि कई बार लिखने का अभ्यास कम होने से प्रश्न-पत्र छूटने की संभावना

Bade bhai sahab (questions & answers)बडे़ भाईसाहब (पाठ-1, गद्य भाग)

  मौखिक निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए- प्रश्न 1.  कथा नायक की रुचि किन कार्यों में थी? उत्तर-हमारी दृष्टि में पाठ के कथा नायक लेखक यानी कहानी लिखने वाले छोटे भाई हैं। छोटे भाई की रुचि खेल-कूद में थी। उन्हें पढ़ने से अधिक पसंद था-मैदान की सुखद हरियाली, फुटबॉल एवं बॉलीबॉल खेलना, पतंगबाज़ी करना, गुल्ली-डंडा खेलना, कागज की तितलियाँ उड़ाना, चारदीवारी पर चढ़कर नीचे कूदना, कंकरियाँ उछालना तथा फाटक पर सवार होकर उसे मोटर-कार की तरह आगे-पीछे चलाना। प्रश्न 2.  बड़े भाई साहब छोटे भाई से हर समय पहला सवाल क्या पूछते थे? उत्तर-छोटा भाई जब भी खेल-कूद में समय बरबाद करके आता, तो बड़े भाई उससे हमेशा एक ही सवाल पूछते थे-कहाँ थे? यह सवाल हमेशा एक ही लहज़े में पूछा जाता था। उसके बाद उनकी उपदेश-माला प्रारंभ हो जाती थी।  प्रश्न 3.  दूसरी बार पास होने पर छोटे भाई के व्यवहार में क्या परिवर्तन आया? उत्तर-दूसरी बार पास होने पर छोटे भाई को अपने ऊपर अभिमान हो गया। वह स्वच्छंद और घमंडी हो गया। उसे लगनेे लगा कि उसकी तकदीर बलवान है, अतः वह पढ़े या न पढ़े, वह पास हो ही जाएगा। वह बड़े भाई की सहनशीलता का अ

हरिहर काका (संचयन) questions answers of Harihar Kaka

 हरिहर काका  प्रश्नोत्तर  प्रश्न 1-कथावाचक और हरिहर काका के बीच क्या संबंध है इसके क्या कारण हैं? उत्तर-कथावाचक और हरिहर के बीच मधुर, आत्मीय और गहरे संबंध हैं। इसके कई कारण हैं-पहला हरिहर काका कथावाचक के पड़ोसी थे। दूसरा हरिहर काका ने कथावाचक को बहुत प्यार-दुलार दिया था। हरिहर काका उसे बचपन में अपने कंधे पर बिठाकर गाँव भर में घुमाया करते थे। हरिहर काका के कोई संतान नहीं थी, इसलिए वे कथावाचक को एक पिता की तरह प्यार और दुलार करते थे। जब लेखक बड़ा हुआ, तो उसकी पहली मित्रता हरिहर काका के साथ हुई थी। वे उससे कुछ नहीं छिपातेे थे। इन्हीं कारणों से उन दोनों के बीच उम्र का अंतर होते हुए भी गहरा आत्मीयपूर्ण संबंध था।  प्रश्न 2-हरिहर काका को महंत और अपने भाई एक ही श्रेणी के क्यों लगने लगे?  उत्तर-हरिहर काका एक निःसंतान व्यक्ति थे। उनके हिस्से में पंद्रह बीघे उपजाऊ ज़मीन थी। महंत और उनके भाई दोनों का उद्देश्य हरिहर काका की इसी उपजाऊ ज़मीन को अपने कब्जे में करना था। अपने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए दोनों ने काका को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फँसाना शुरू कर दिया। काका के भाई भी उनकी देखभाल ज़मीन के लिए