सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Papa kho gaye पापा खो गए (Questions & Answers)

 

पापा खो गए।

प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1- नाटक में आपको  सबसे बुद्धिमान पात्र कौन लगा और क्यों?
उत्तर- इस नाटक में हमें सबसे बुद्धिमान पात्र कौआ लगा, क्योंकि कौआ लड़की के पापा को खोजने में अपनी महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका निभाता है। वह उड़-उड़कर सब पर नजर रखता है। उसे अच्छे-बुरे लोगों की पहचान है। उसकी इसी विशेषता के कारण ही लड़की असामाजिक तत्वों के हाथों जाने से बच जाती है। उसी की योजना के कारण लैटरबक्स संदेश लिख पाता है।

प्रश्न 2- पेड़़ और खंभे में दोस्ती कैसे हुई?
उत्तर- पेड़ और खंभा दोनों ही पास-पास खड़े हैं। खंभे को अपने मजबूत और ऊँचे होने पर बहुत घमंड होता है। शुरू में तो वह पेड़ से बात भी नहीं करता। पर एक बार ज़ोर की आँधी आने के कारण खंभा सँभल नहीं पाता और पेड़ के ऊपर गिर जाता है। उस समय पेड़ उसे सँभाल लेता है, पर खंभे को सँभालने के प्रयास में पेड़ खुद जख़्मी हो जाता है। इस घटना से खंभे का घमंड नष्ट हो जाता है और दोनों की दोस्ती हो जाती है।

प्रश्न 3- लैटरबक्स को सभी लाल ताऊ कहकर क्यों पुकारते थे?
उत्तर- लैटरबक्स ऊपर से नीचे तक पूरा का पूरा लाल रंग में रँगा हुआ था। वह बड़ों की तरह ही समझदारी भरी बातें किया करता था। इस कारण सभी उसे लाल
ताऊ कहकर पुकारते थे।

प्रश्न 4- लाल ताऊ किस प्रकार बाकी पात्रों से भिन्न है?
उत्तर- लाल ताऊ ऊपर से नीचे तक लाल रंग में रँगा है।  वह हँसमुख, मिलनसार और अपने आप में मस्त रहने वाला पात्र है। वह पढ़ा-लिखा है, अतः बोर होने पर मन बहलाने के लिए अपने पेट में पड़ी चिट्ठियों को निकालकर पढ़ लेता है। अकेले रहने पर भजन गुनगुनाता रहता है। वह किसी से डरता नहीं है। निर्जीव होते हुए भी वह समाज की चिंता करता है। इन कारणों से लाल ताऊ अन्य पात्रों से भिन्न है। 

प्रश्न 5- नाटक में बच्ची को बचाने वाले पात्रों में एक ही सजीव पात्र है। उसकी कौन-कौन
सी बातें आपको मज़ेदार लगीं? लिखिए।
उत्तर- नाटक में बच्ची को बचाने वाले पात्रों में जो सजीव पात्र है, वह है कौआ। हमें उसकी निम्नलिखित बातें मज़ेदार लगीं-
1- आँखों पर एक चुल्लू पानी डालकर अभी आया।
2-वह दुष्ट है कौन? पहले उसे नज़र तो आने दीजिए।
3-आपको लिखना-पढ़ना आता है न?
4-ताऊ, एक जगह बैठे रहकर यह कैसे जान सकोगे? उसके लिए तो मेरी तरह रोज़ चारों दिशाओं में गश्त लगानी पड़ेगी, तब जान पाओगे यह सब।
5-खूब भद्द उड़ाई!
6-(धप से) कैसे पकड़ ली!

प्रश्न 6-क्या वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी लड़की को उसके घर नहीं पहुँचा पा रहे थे?
उत्तर - किसी भी पात्र को उस लड़की के घर, गली तथा सड़क केे विषय में कुछ पता नहीं था। वह लड़की इतनी छोटी और मासूम थी कि वह न तो अपने घर का पता बता पा रही थी और न अपने पिता का नाम। यही वजह थी कि सभी पात्र मिलकर भी उस लड़की को उसके घर नहीं पहुँचा पा रहे थे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hindi debate topics (हिंदी वाद-विवाद के विषय)

यहाँ कुछ रोचक और विचारोत्तेजक हिंदी डिबेट (वाद-विवाद) के टॉपिक दिए गए हैं जो विभिन्न कक्षाओं या प्रतियोगिताओं के लिए उपयुक्त हो सकते हैं:- शिक्षा संबंधी टॉपिक: 1. ऑनलाइन शिक्षा पारंपरिक शिक्षा से बेहतर है। 2. केवल अंक सफलता का मापदंड नहीं होने चाहिए। 3. मोबाइल फोन छात्रों के लिए वरदान है या अभिशाप? 4. क्या बोर्ड परीक्षाएं छात्रों पर अत्यधिक दबाव डालती हैं? 5. क्या मूल्य आधारित शिक्षा परीक्षा आधारित शिक्षा से अधिक महत्वपूर्ण है? 6. शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होना चाहिए। 7. क्या स्कूलों में अनुशासन जरूरी है? 8. केवल किताबी ज्ञान से व्यक्तित्व का विकास संभव नहीं है। सामाजिक मुद्दे: 1. क्या सोशल मीडिया समाज को जोड़ रहा है? 2. नारी सशक्तिकरण – आवश्यकता या दिखावा? 3. एकल परिवार बनाम संयुक्त परिवार – कौन बेहतर? 4. बाल मजदूरी को जड़ से खत्म करना संभव है। 5. क्या युवाओं में नैतिक मूल्यों की कमी हो रही है? 6. नारी और पुरुष समान हैं – यह सिर्फ एक विचार नहीं, एक आवश्यकता है। 7. क्या आज का युवा सामाजिक जिम्मेदारियों से दूर हो रहा है? 8. क्या आज के समाज में बुजुर्गों का सम्मान कम हो रहा है? 9. वृद्धा...

SOOCHNA LEKHAN (सूचना लेखन का प्रारूप और उदाहरण)

सूचना लेखन के टिप्स और उदाहरण सूचना लेखन (Notice Writing) एक औपचारिक लेखन शैली है जिसका उपयोग किसी महत्वपूर्ण सूचना, घटना, या घोषणा को संक्षेप और स्पष्ट रूप में व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इसे आमतौर पर स्कूल, कार्यालय, संगठन या सामुदायिक बोर्ड पर लगाया जाता है। सूचना लेखन के महत्वपूर्ण टिप्स 1. शीर्षक: "सूचना" शब्द को शीर्षक के रूप में लिखें। यह बड़े अक्षरों में और साफ-सुथरे ढंग से लिखा जाना चाहिए। 2. प्रकाशन तिथि: सूचना लिखने की तारीख का उल्लेख करें। 3. विषय: सूचना का विषय संक्षेप और स्पष्ट हो। 4. भाषा और शैली: सरल, औपचारिक और व्यावहारिक भाषा का प्रयोग करें। सूचनात्मक भाषा में लिखें, बिना किसी अतिरिक्त जानकारी के। 5. पाठक: यह तय करें कि सूचना किसके लिए है (उदाहरण: छात्र, कर्मचारी, या समाज के सदस्य)। 6. मुख्य बिंदु: सूचना में केवल मुख्य जानकारी शामिल करें, जैसे: घटना का नाम, समय, तिथि, स्थान। आवश्यकता या विशेष निर्देश। 7. प्रेषक का नाम और हस्ताक्षर: अंत में सूचना जारी करने वाले का  हस्ताक्षर ,   नाम और पद अवश्य लिखें। सूचना लेखन का प्रारूप 1. शीर्षक (जैसे: सूचना)  2...

PATJHAR ME TOOTI PATTIYAN (jhen ki den)