सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रैदास के पद (Raidas ke pad), class 9

प्रश्नोत्तर प्रश्न 1.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (क) पहले पद में भगवान और भक्त की जिन-जिन चीजों से तुलना की गई है, उनका उल्लेख कीजिए। उत्तर- पहले पद में भगवान और भक्त की निम्नलिखित चीजों से तुलना की गई है- भगवान की चंदन से और भक्त की पानी से। भगवान की बादल से और भक्त की मोर से। भगवान की चाँद से और भक्त की चकोर से। भगवान की दीपक से और भक्त की बाती से। भगवान की मोती से और भक्त की धागे से। भगवान की सोने से और भक्त की सुहागे से। भगवान की स्वामी से और भक्त की दास से। (ख) पहले पद की प्रत्येक पंक्ति के अंत में तुकांत शब्दों के प्रयोग से नाद-सौंदर्य आ गया है, जैसे-पानी, समानी आदि। इस पद में से अन्य तुकांत शब्द छाँटकर लिखिए। उत्तर- अन्य तुकांत शब्द इस प्रकार हैं- मोरा - चकोरा बाती - राती धागा - सुहागा दासा - रैदासा (ग) पहले पद में कुछ शब्द अर्थ की दृष्टि से परस्पर संबद्ध हैं। ऐसे शब्दों को छाँटकर लिखिए- अर्थ की दृष्टि से परस्पर संबद्ध शब्द इस प्रकार हैं- उत्तर- चंदन - पानी बादल - मोर चाँद - चकोर मोती - धागा सोना - सुहागा दीपक - बाती स्वामी - दास (घ) दूसरे पद में कवि ने ‘गरीब निवाजु’ किस